क्राइम

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद, पुलिस ने फोरेंसिक जांच को भेजी

पुलिस ने आरोपी ताहिर हुसैन ( Tahir Hussain ) की लाइसेंसी पिस्टर और 24 कारतूस जब्त किए हिंसा ( Delhi Violence ) के बाद ताहिर हुसैन ने यह पिस्टर अपने किसी जानने वाले के पास रखी थी
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2020, 10:16 PM IST
दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद
दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी इलाकों ( North-East Delhi ) में भड़की हिंसा ( Delhi Violence ) और आईबी अफसर अंकित शर्मा ( Ankit Sharma ) की हत्या मामले में पुलिस ( Delhi Police ) ने आरोपी ताहिर हुसैन ( Tahir Hussain) की लाइसेंसी पिस्टल और 24 कारतूस जब्त किए हैं।

दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने कहा है कि हिंसा के समय ताहिर हाथ में ये ही पिस्टल थी। हिंसा ( Violence in Delhi ) के बाद ताहिर हुसैन ने यह पिस्टल अपने किसी जानने वाले के पास रख दी थी।

पुलिस ने पिस्टल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने ताहिर का मोबाइल फोन भी बरामद कर दिया है।

गौरतलब है कि ताहिर हुसैन फिलहाल दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की रिमांड पर है। क्राइम ब्रांच के अनुसार मुस्तफाबाद में ताहिर हुसैन की चार लोगों ने मदद की थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब ताहिर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की तो वह मुस्तफाबाद से निकल कर जाकिर नगर में अपने परिचित के यहां चला गया।

अब क्राइम ब्रांच ताहिर की मदद करने वाले चारों लोगों को तलाश रही है।

वहीं, ताहिर हुसैन के सीडीआर से खुलासा हुआ है कि 24 से 27 फरवरी तक वह मुस्तफाबाद के आस पास ही था। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद पर दिल्ली में हिंसा भड़काने और आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है।

घटना के बाद ताहिर हुसैन की घर की छत से भारी मात्रा में पेट्रोल बम और ईंट पत्थर बरामद हुए थे। फिलहाल पुलिस ताहिर को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Updated on:
7 Mar 2020, 10:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
50 लाख की लॉटरी का झांसा, नशीला पेड़ा और ब्लैकमेलिंग! महाराष्ट्र में विवाहिता के साथ बार-बार हैवानियत

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

नागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: नाबालिग भांजी के प्रेमी को समझाना मौसी को पड़ा भारी, अपहरण के बाद हत्या

बुटलेगर से संपर्क के संदेह में जामनगर के हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई

जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल