क्राइम

वीडियो: 3 भाइयों के झगड़े में जा कूदी बीवी, फिर भतीजों ने बीच सड़क पर किया ऐसा हाल

दिल्ली में एक महिला का अपने पति और उसके दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद के बीच में बोलना महंगा पड़ गया।
2 min read
May 18, 2018
Delhi women brutally beaten brother-in-law's sons on road watch video
वीडियो: 3 भाइयों के झगड़े में जा कूदी बीवी, फिर भतीजों ने बीच सड़क पर किया ऐसा हाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना की जानकारी मिली है। दरअसल यहां एक महिला का अपने पति और उसके दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद के बीच में बोलना महंगा पड़ गया। इस घटना हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है।

संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद, महिला ने कर दिया हस्तक्षेप
जानकारी के मुताबिक ये मामला दिल्ली के जगतपुरी का है। वहां भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर चल रहे बहस में एक भाई की पत्नी ने अपनी तरफ से तर्क रख दिया। इस हस्तक्षेप पर उसके पति के भाई के बेटों ने बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बता दें कि गांव की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

घटना का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है, कैसे सरेआम इस महिला की क्रूरता से पिटाई की जा रही है। आस-पास के लोग भी इसको देखकर बस तमाशबीन बने दिख रहे हैं।

महिला के साथ हुई मारपीट में आई थी गंभीर चोटें, बाद में हो गई मौत
बताया जा रहा है कि यह घटना 16 मई को दिल्ली की जगत पुरी में हुई थी। एक मामूली विवाद पर हुए ऐसे अत्याचार के बाद महिला की मौत हो गई। दरअसल हैदर अली की 55 वर्षीय पत्नी फरीदा को सिर पर लोहे की रॉड लगी थी, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थी।

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
पुलिस ने इस विवाद में मामला दर्ज कर महिला के आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मौके से फरार हुए आरोपियों की तलाश की छानबीन जारी है। मामले में डीसीपी पंकज सिंह ने बताया, 'परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी मूसा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।'

Published on:
18 May 2018 11:19 am