क्राइम

पहली पत्नी ने कर दी दूसरी पत्नी की हत्या

नेवारीकला में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहली पत्नी अमृता बाई (42) ने अपने पति की दूसरी पत्नी दया बाई (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
2 min read
नेवारीकला में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहली पत्नी अमृता बाई (42) ने अपने पति की दूसरी पत्नी दया बाई (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

ग्राम नेवारीकला में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहली पत्नी अमृता बाई (42) ने अपने पति की दूसरी पत्नी दया बाई (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद अमृता बाई ने बालोद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही कहा कि उसने अपनी सौतन की हत्या कर दी। पूरा मामला देर रात का है।

हत्या क्यों की, जांच जारी

इस खबर के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी परिजनों ने ग्राम कोटवार को दी। कोटवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। सबसे बड़ी बात यह रही कि घर में हत्या हो गई, लेकिन परिवार के अन्य लोगों कों इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी महिला ने हत्या क्यों की, इसकी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें :

रात में पति की नींद खुली तो दूसरी पत्नी मृत मिली

मृतका दया बाई के पति चिमन लाल ने बताया कि सोमवार की रात सभी ने एक साथ खाना खाया। रात में सभी सोने चले गए। दोनों बेटे घर की छत पर सोए थे। पहली पत्नी अमृता बाई के साथ चिमन एक कमरे में था। दूसरी पत्नी दया बाई दूसरे कमरे में अकेली सोई थी। चिमन शराब के नशे में था। जब देर रात 3 बजे उठा तो देखा उनकी पत्नी कमरे में नहीं है। वह दूसरी पत्नी के कमरे में गया। वहां देखा कि दूसरी पत्नी बिस्तर पर अचेत अवस्था में है। मोबाइल का टॉर्च जलाकर देखा तो धारदार हथियार से हमाला किया गया था और उसकी मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी घर से गायब थी। पूरी जानकारी अपने बेटों को दी। फिर ग्राम कोटवार को सूचना दी।

यह भी पढ़ें :

6 माह पहले से ही हत्या करने का मन बनाई थी अमृता

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि अमृता बाई चिमन की पहली पत्नी है और दोनों की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी। दो बच्चे होने के बाद भी चिमन ने 5 साल पहले गांव की ही दया बाई के साथ लव मैरिज कर उसे घर ले लाया। सब ठीक चल रहा था। कभी कभी वाद-विवाद होता रहता था। बीते 6 माह से परिवारिक कलह ज्यादा हो रहा था। चिमन की पहली पत्नी 6 माह से ही अपनी सौतन को मारने की योजना बना रही थी। सोमवार की रात जब घर के सभी लोग सो गए, तब पहले तो खाट के खुरे से सोई हुई दया बाई पर हमला किया। इसके बाद घर में रखे कटहल काटने के लोहे के धारदार फरसा से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर खेत में जाकर अपनी साड़ी बदली और सुबह थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

मामले की फॉरेंसिक जांच की

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराई। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस मृतका के पति चिमन से भी पूछताछ कर रही है। घटना स्थल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम कोटवार ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास भी किया।

आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि नेवारीकला में महिला की हत्या होने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चिमन लाल की पहली पत्नी अमृता बाई ने उसकी दूसरी पत्नी दया बाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। महिला को हिरासत में लिया गया है।