24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Pune Crime: ‘बेटे के लिए खरवस लाऊंगा’, पत्नी से कहकर निकला था शख्स, पर धोखे से दोस्त ने कर दी हत्या

Pune Crime: ‘बेटे के लिए खरवस लाऊंगा’, पत्नी से कहकर निकला था शख्स, पर धोखे से दोस्त ने कर दी हत्या

Maharashtra crime: पुणे से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महीने पुराने विवाद का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 24 Nov 2026, 6:04 PM IST

Pune murder news

पुणे में युवक ने दोस्त की बेरहमी से हत्या की (Photo: ANI/File)

Pune Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तालुका के तलेगांव दाभाड़े इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 36 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर 'खरवस' (दूध से बनी पारंपरिक मिठाई) खिलाने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, करीब एक महीने पहले हुए विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान योगेश अरुण भांमरे (36) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ मावल तालुका में रहता था। मामले में आरोपी सिद्धेश भगवान सालुंके (23) और संदीप चव्हान (26) के नाम सामने आए हैं। दोनों पुणे के मावल के निवासी हैं।

खरवस खिलाने के बहाने घर से बुलाया

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, 22 नवंबर को शाम करीब 7 बजे उसके पति योगेश भामरे अपने दोस्त सिद्धेश के साथ घर से निकले थे। योगेश की पत्नी ने पुलिस को बताया कि घर से निकलते समय बेटे के लिए खरवस लाने की बात कही थी। हालांकि, इसके बाद योगेश वापस घर नहीं लौटे।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी सिद्धेश ने योगेश को खरवस देने के बहाने बुलाया और उन्हें उर्स गांव के सुनसान इलाके में ले गए। वहां आरोपी संदीप की मदद से करीब एक महीने पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए योगेश पर कथित तौर पर कोयते और डंडे से हमला किया गया। इस हमले में योगेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तलेगांव दाभाड़े पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में योगेश की पत्नी की शिकायत पर तलेगांव दाभाड़े पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बाद में हत्या और साझा आपराधिक मंशा से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 138, 140 (3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।