क्राइम

Crime News: पिता के दोस्त ने 8 वीं की स्टूडेंट्स के साथ किया घिरौना काम, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Crime News: संभल के शख्स ने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई बार किया दुष्कर्म, फिर शादी का किया दिखावा, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा।
2 min read
Jun 20, 2023
Crime News
Crime News

Crime News: पिता के दोस्त ने आठवीं में पढ़ने वाली स्टूडेंट के साथ घिनौनी हरतक की है। दोषी ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं शादी का भी दिखावा किया। अब अदालत ने दोषी को 20 साल की सजा के साथ 52 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

2018 में दर्ज हुई थी FIR
आपको बता दें कि स्पेशल फास्टट्रैक कोर्ट के जज पंकज तोमर ने इस मामले की सुनवाई की । दोषी पर लगाए गए जुर्माने में से 45 हजार रुपये पीड़िता को मदद के तौर पर मिलेंगे। लोक वकील किशोर कुमार के अनुसार, सतेंद्र मूल निवासी अतोड़ा संभल यूपी पर पांच सितंबर 2018 को साढ़े तेरह साल की किशोरी के पिता ने डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बेटी को लेकर हुआ था फरार
मालूम हो कि युवती के पिता मकैनिक हैं। दोषी ने एक दिन युवती को मोबाइल लाकर दिया, इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो, उन्होंने इसका विरोध किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त 2018 को बेटी घर से स्कूल जाते वक्त सतेंद्र के साथ गायब हो गई थी। कुछ दिन बाद पता चला कि नाबालिग सुरेंद्र के साथ है।

कई बार किया दुष्कर्म
मामले के ट्रायल के दौरान नाबालिग ने अदालत के सामने कहा कि दोषी ने उसे अपने साथ संभल ले गया। 15 दिनों तक साथ रख कई बार बालात्कार किया। इसके बाद मंदिर में शादी का दिखावा किया। अदालत ने सोमवार को इस मामले फैसला सुनाते हुए 52 हजार रुपये के जुर्माने के साथ 20 साल की सजा सुनाई है।

Updated on:
20 Jun 2023 01:40 pm
Published on:
20 Jun 2023 01:39 pm
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त