क्राइम

दिल्ली: अज्ञात शख्स ने बाइक सवार लोगों पर बरसाई गोलियां, सामने आया हैरान कर देने वाला Video

दिल्ली के उस्मानपुर में बदमाश ने बाइक सवार को मारी गोली गोली चलने से डरे दोनों बाइक सरवार नीचे गिरे घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2019, 4:01 PM IST
9afb7cb7-dbc2-4b12-a7c9-1e22131b39a6.png

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। बेखौफ बदमाश रोजाना आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले दिल्ली के ओखला से एक महिला पत्रकार के साथ लूटपाट की घटना सामने आई थी। अब पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में एक अज्ञात शख्स की ओर से बाइक सवार दो लोगों पर गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जिसमें अज्ञात हमलावर बाइकसवार दो लोगों पर फायरिंग करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। वे एक गली में मुड़ते हैं, तभी पीछा करते हुए एक शख्त उन दोनों पर एक के बाद एक गोलियां दांग देता है। गोली चलने से डरे बाइक सरवार दोनों व्यक्ति नीचे गिर जाते हैं।

इसके बाद फिर हमलावर उनके पास आता है और फायरिंग करने की कोशिश करता है। लेकिन उसका निशाना चूक जाता है। इसके बाद वह बंदूक की बट से एक व्यक्ति को मानरे लगता है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो जाता है।

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी को खोजने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
27 Sep 2019, 4:01 PM IST
Published on: