क्राइम

कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्‍णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता

Former CM SM Krishna son in law का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है सूचना मिलने के बाद सीएम येदियुरप्‍पा एसएम कृष्‍णा से मिले एसएम कृष्‍णा 5 दशक से कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय हैं
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 3:34 PM IST
news

नई दिल्‍ली। भारत के पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ( Former MEA SM Krishna ) के दामाद वीजी सिद्धार्थ ( VG Siddhartha) सोमवार को अचानक लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक एसएम कृष्‍णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ 29 जुलाई को मंगलुरु के लिए रवाना हुए थे।

कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ ( VG Siddhartha) बीच रास्ते में सोमवार शाम 6.30 बजे गाड़ी से उतरकर टहलने लग गए। टहलते-टहलते वे लापता हो गए।

लापता होने के बाद से सिद्धार्थ का मोबाइल भी ऑफ है। सूचना मिलने के बाद एसएम कृष्णा समेत उनका परिवार परेशान है।

दक्षिण कन्नड़ पुलिस अचानक लापता हुए सिद्धार्थ की तलाश में जुटी है। इस बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ( Cm BS Yeddurappa ) भी एसएम कृष्णा ( Former MEA SM Krishna ) के आवास पर पहुंच गए हैं।

कर्नाटक में कृष्‍णा की है अलग पहचान

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा 5 दशक तक कांग्रेस में रहने के बाद भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल हो गए थे।
कर्नाटक की राजनीति में उनकी अलग पहचान है। वे 1999 से 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल रह चुके हैं भाजपा नेता

पूर्व कांग्रेस नेता एसएम कृष्‍णा ( Former MEA SM Krishna ) कर्नाटक विधानसभा में स्पीकर और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं।

2017 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दिया था और बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था। वर्तमान वो भाजपा में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।

Updated on:
30 Jul 2019, 3:34 PM IST
Published on: