31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब RSS तैयार करेगा फौजी, 2020 में खोलेगा पहला आर्मी स्‍कूल

RSS Army School: अगले साल से शुरू होगी पढ़ाई स्कूल में दिया जाएगा फौजी बनने का प्रशिक्षण प्रयोग सफल रहने पर देश भर में खोले जाएंगे आर्मी स्‍कूल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Jul 2019, 2:26 PM IST

Rss prepares Jawans

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बहुत जल्‍द एक नया प्रयोग शुरू करने वाला है। इस योजना के तहत अप्रैल, 2020 में आरएसएस एक आर्मी स्कूल खोलने की तैयारी में जुटा है। इस स्कूल में बच्चों को सेना में अधिकारी बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रज्‍जू भैया के नाम पर होगा स्‍कूल

आरएसएस की एजुकेशन विंग विद्या भारती को इस स्कूल को चलाने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरएसएस सरसंघचालक राजेंद्र सिंह उर्फ रज्‍जू भैया के नाम पर इसका नाम रज्‍जू भैया सैनिक विद्या मंदिर रखा जाएगा।

आर्मी स्कूल की स्थापना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर में की जाएगी। शिकारपुर में ही 1922 में रज्‍जू भैया का जन्म हुआ था।

लिकर किंग विजय माल्या ने SC में संपत्ति की कुर्की पर रोक लगाने की अपील की, सुनवाई कल

छठी से 12वीं तक की पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्मी स्कूल का निर्माण शुरू हो चुका है। यह एक आवासीय स्कूल होगा। यहां बच्चों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा होगी।

अप्रैल, 2020 में यहां पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसमें सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू होगा। कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र यहां पढ़ेंगे।

मन की बात: पीएम मोदी बोले- भारतीय रंग में ढला है चंद्रयान-2, निर्भीकता की मिली सीख

आरक्षित सीटें

विद्या भारती उच्‍च शिक्षा संस्‍थान पश्चिमी यूपी और उत्‍तराखंड के संयोजक अजय गोयल ने बताया कि यह आरएसएस का पहला प्रयोग है।

अगर यह प्रयोग सफल रहा तो फिर आने वाले सालों में देश के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे स्कूल खोले जाएंगे।

प्रवेश की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले छठी क्लास के लिए 160 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 56 सीटें शहीद सैनिकों के बच्‍चों के लिए आरक्षित होंगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति