क्राइम

दरिंदगीः वैशाली में प्रेमी जोड़े को पकड़ा, ब्वॉय फ्रेंड के सामने गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, रेप का वीडियो भी किया वायरल

Gang Rape in Vaishali: बिहार के वैशाली जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां ब्वॉय फ्रेंड के सामने ही गर्लफ्रेंड का गैंररेप किया गया। इतना ही रेप का वीडियो भी आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
2 min read
gang_rape.jpg
Gang rape with a Minor Girl infront of her Boy Friend in Vaishali Bihar

Gang Rape in Vaishali: लोकतंत्र की जननी के रूप में मशहूर बिहार के वैशाली जिले से दरिंदगी की एक घटना सामने आई है। वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र में भीड़ ने एक प्रेमी युगल को खेत में पकड़ा। फिर उनके साथ मारपीट करते हुए दोनों के कपड़े उतराए। इसके बाद ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही गर्लफ्रेंड का गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने रेप का वीडियो भी बनाया और उसे अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

दरिंदगी की शिकार हुई लड़की की हालत गंभीर है। उसका इलाज जारी है। पीड़िता 9वीं की छात्रा है। उसकी उम्र मात्र 15 साल है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की है। पीड़िता अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने सुनसान इलाके में एक खेत में पहुंची थी। दोनों आपस में बातचीत कर ही रहे थे। तभी वहां कुछ लड़के आ गए और दोनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए दोनों के कपड़े उतरवाए। फिर पुलिस को बुलाने की धमकी देकर लड़की के साथ रेप किया।


इस दौरान दोनों छोड़ने की की गुहार लगाते रहे, पैर भी पकड़े। लेकिन भीड़ ने एक ना सुनी। एक-एक कर आरोपियों ने ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही लड़की के साथ गैंगरेप किया। साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब लड़की ने पुलिस में केस दर्ज कराया। जिसके बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


बताया गया कि दरिंदगी के दौरान जब लड़की बेहोश हो गई तो सारे लड़के फरार हो गए। इसके बाद वीडियो भी वायरल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।


दरिंदगी की शिकार हुई लड़की ने शनिवार देर शाम जंदाहा थाने में जाकर केस दर्ज कराया है। लड़की ने खुद के साथ हुई छेड़खानी और रेप की FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। इधर आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। ब्वॉयफ्रेंड भी बुरी तरह घायल है। उसका इलाज किया जा रहा है।

Published on:
11 Sept 2022 04:20 pm