क्राइम

5वीं के बच्चे ने हैकिंग सीख पिता से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, पुलिस भी हैरान

5वीं क्लास का बच्चे अपने पिता से मांगी 10 करोड़ की फिरौती बच्चे ने पिता को धमकी भरा ईमेल भी भेजा था ईमेल में लिखा था कि अगर 10 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो वह उनकी अश्लील तस्वीरें जगजाहिर कर देगा
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2021, 4:40 PM IST
Ghaziabad: child learned hacking, demanded 10 crores from father
Ghaziabad: child learned hacking, demanded 10 crores from father

नई दिल्ली। गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पांचवी क्लास के बच्चे ने ऐसा अपराध किया, जिसे जानने के बाद हर कोई दंग है। दरअसल, 11 साल के इस बच्चे ने यूट्यूब की मदद से हैकिंग सीख कर अपने पिता को एक ईमेल भेजकर उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।

कैसे हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पिता ने धमकी भरे इमेल की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि जिस आईपी एड्रेस से ईमेल भेजा गया था, वह पीड़ित के घर का ही था। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स को एक हफ्ते पहले धमकी भरा ईमेल आया था। ईमेल में लिखा था कि ‘वो 10 करोड़ का इंतजाम कर ले वरना उसके साथ-साथ उसके पूरे परिवार की अश्लील तस्वीरें और निजी डिटेल्स इंटरनेट पर वायरल कर दिए जाएंगे।’इसके अलावा इमेल में जान से मारने की धमकी भी लिखी थी। ईमेल में दावा किया गया था कि ये ईमेल एक हैकर्स ग्रुप ने भेजा है।

बेटे ने लिखा था इमेल

धमकी भरा इमेल मिलने पर पीड़ित शख्स पुलिस के पास पहुंचा। शख्स ने पुलिस को बताया नए साल के दिन उसका ईमेल आईडी किसी ने हैक कर लिया था। इसके कुछ दिन बाद उसे ये धमकी भरे मेल मिले है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि हैकर्स को उसके बारे में सब पता है। वो उसकी दिन प्रति दिन की जिंदगी पर नजर रखे हुए हैं और लगातार परेशान कर रहा है।

वहीं शिकायत मिलने के बाद ज पुलिस नें जांच शुरू की तो वे खुद हैरान रह गई।साइबर सेल ने जांच में पाया कि ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस पीड़ित शख्स का घर ही है। पुलिस ने घर के सभी सदस्यों से बात कि तो पीड़ित शख्स के 11 वर्षीय बेटे ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

कैसे बच्चे ने सीखी हैंकिंग

पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बताया बच्चे को कुच दिनों पहले कंप्यूटर ऑनलाइन क्लास के दौरान साइबर क्राइम के बारे में पढ़ाया गया था। इस क्लास में बच्चे को बताया गया था कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए। इस क्लास के बाद उसने यूट्यूब पर हैकिंग से संबंधित कई वीडियो देखे और अपने पिता को धमकी भरा मेल कर दिया।

Published on: