क्राइम

दलित के साथ शादी से क्षुब्ध थे परिजन, कोर्ट से लौटते समय लड़की और दारोगा की गोली मार कर हत्या

हरियाणा के रोहतक में बाइक सवार युवकों ने एक 18 वर्षीय लड़की और उसकी सुरक्षा में लगे दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी।

2 min read
Aug 09, 2018
दलित के साथ शादी से क्षुब्ध थे परिजन, कोर्ट से लौटते समय लड़की और दारोगा की गोली मार कर हत्या

नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार युवकों ने एक 18 वर्षीय लड़की और उसकी सुरक्षा में लगे दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों की मानें तो यह आॅनर किलिंग से जुड़ा मामला बताया जा रही है और इस घटना के पीछे लड़की के घरवालों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2017 को एक अगड़ी जाति की लड़की ने भागकर दलित युवक के साथ शादी कर ली थी। घटना से क्षुब्ध लड़की के परिजनों ने सिंघपुरा निवासी एक युवक पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

वहीं, प्रेम विवाह कर लड़की ने परिजनों से पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस जांच हुई तो लड़की नाबालिग पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके साथ ही मां—बाप के साथ जाने से मना करने के बाद लड़की को करनाल के नारी निकेतन भेज दिया गया। सामने आया है कि युवक से शादी करने के लिए लड़की ने अपने आप को बालिग दर्शाने के लिए जाली कागजों का सहारा लिया। बुधवार को लड़की को रोहतक कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार और एक महिला पुलिस को उसकी सुरक्षा में लगाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद दोपहर को जब वह वापस लौट रहे थे, तभी मिनी सचिवालय के पास बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने लड़की और सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। घटना के बाद दोनों को रोहतक स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराय गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में घायल हुई महिला पुलिसकर्मी को इलाज के लिए भेजा गया।

पुलिस के अनुसार लड़की की पेशी के समय उसके पिता को कोर्ट में देखा गया था। वहीं कुछ अज्ञात लोगों को भी कोर्ट परिसर में देखा गया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें

हरियाणा: मौसेरे भाई ने बनाई बाल गायिका की वीडियो क्लिप, अब शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा दबाव
Published on:
09 Aug 2018 10:17 am
Also Read
View All