Crime News: सोमवार को मुंबई के साकीनाका इलाके में एक शख्स ने ऑटो में अपनी प्रेमिका का गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Crime News: मुंबई से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां सोमवार को एक सिरफिरे ने ऑटो में अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। आरोपी ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि युवती की इलाज की दौरान मौत हो गई।
साकीनाका इलाके की घटना
दरअसल, मुंबई के साकीनाका इलाके की घटना है। युवती पर जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे की शिनाख्त महिला के प्रेमी दीपक बोरसे के तौर पर हुई है। दीपक ने ऑटो में पंचशीला जामदार नाम की महिला का गला रेत दिया।
प्रेमी ने खुद पर भी किया जानलेवा हमला
इस दौरान आरोपी ने भी अपने ऊपर उसी हथियार से हमला कर जान देने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 'यात्रियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया.' वहीं, आरोपी की हालत पहले से बेहतर है।’
पुलिस मामला दर्ज कर कर रही कार्रवाई
पुलिस ने आगे बताया कि मृतका और हमलावर दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद युवक ने महिला पर हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।