क्राइम

गुजरातः बीते पांच सालों से तीन नाबालिग बेटियों के साथ कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक कलियुगी बाप पर आरोप है कि वो बीते पांच सालों से अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ बलात्कार कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Seeing alone, 4 children's mother hunting, make porn clip & gangrape

पोरबंदर।गुजरात में एक पिता ने बाप-बेटी के रिश्तों को तार-तार कर दिया। एक कलियुगी बाप पर आरोप है कि वो बीते पांच सालों से अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ बलात्कार कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पोरबंदर के इस शख्स की उम्र 40 वर्ष है। इसने सबसे पहले अपनी 9 वर्षीय मासूम छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने 14 साल की मंझोली बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर उसने सबसे बड़ी 16 वर्षीय किशोरी बेटी के साथ बलात्कार किया। इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसने अपनी तीनों बेटियों का बलात्कार एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार किया।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: विनोद नगर में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया रेप,गिरफ्तार

पुलिस को पीड़ित बेटियों ने बताया कि उसके पिता पिछले पांच सालों से लगातार दुष्कर्म कर रहे थे। उसकी सबसे छोटी बेटी ने कहा कि जब वो महज चार साल की थी, तब उसके पिता ने सबसे पहली बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस की मानें तो तो आरोपी पिता दिहाड़ी मजदूर है और पांच साल पहले उसकी पत्नी चल बसी थी। चार बच्चों के इस पिता का 15 वर्षीय बेटा और तीनों बेटियां जूनागढ़ में पढ़ाई करते थे। पत्नी की मौत के बाद वो जूनागढ़ जाकर सबसे पहले अपनी बड़ी बेटी को साथ लेकर आया और फिर उसका बलात्कार किया।

इसके बाद स्कूल की छुट्टियां होने पर सबसे छोटी बेटी को लेकर आता था और उसका बलात्कार करता था। कई बार उसे अपना शिकार बनाने के बाद उसने अपनी 14 साल की मंझोली बेटी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया और घर लाकर कई बार शोषण किया। हाल ही में बीते 3 सितंबर को भी उसने अपनी सबसे छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद बेटियां किसी से कुछ कहें न इसके लिए वो उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देता था। पिता के खौफ के चलते तीनों बेटियां सालों तक यह दर्द सहन करती रहीं। लेकिन जब बीते 3 सितंबर को छोटी बच्ची पिता की इस गलत हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकी, तो उसने वापस आकर सबसे बड़ी बहन से अपना दर्द साझा किया। इसके अलावा भाई को भी पूरी बात बताई। तब मंझोली बेटी ने भी बाप की करतूत का खुलासा किया।

सभी को एक-दूसरे का दर्द पता चलने पर चारों बच्चों ने निर्णय लिया कि वे पुलिस में पिता की शिकायत करेंगे। चारों बच्चों ने पुलिस थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से शिकायत में बड़ी बेटी के बोलने के बाद दोनों छोटी बेटियों ने भी अपना दर्द साझा किया। पुलिस ने तुरंत ही तीनों का मेडिकल करवाया और आरोपी बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

Photo Gallery: रेप के आरोपी पादरी के खिलाफ दूसरे दिन भी नन्स का प्रदर्शन जारी

Updated on:
10 Sept 2018 03:10 pm
Published on:
10 Sept 2018 03:06 pm
Also Read
View All