क्राइम

हरियाणाः झज्जर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, चार की मौके पर मौत

Haryana के झज्जर में बड़ा हादसा केमिकल फैक्ट्री में हुआ धमाका, चार की मौके पर मौत 500 मीटर दूर तक दिखा धमाके का असर
2 min read
• •
Updated: 29 Feb 2020, 10:39 AM IST
blast
झज्जर के बहादुरगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में धमाका

नई दिल्ली। हरियाणा ( Haryana ) से बड़ी सामने आ रही है। यहां के झज्जर ( Jhajjar ) जिले के बहादुरगढ़ ( bahadurgarh ) में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक केमिकल फैक्ट्री ( Chemical Factory ) में धमाके ( Blast ) के बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज से आस-पास का पूरा इलाका दहल उठा।

दरअसल कैमिकल फैक्ट्री में बायलर फटने से ये दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 30 लोगों को घायल होने की जानकारी मिली है। विस्फोट का असर इतना था कि बगल की एक फैक्ट्री नष्ट हो गई।

ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाकों में आग फैल गई जबकि फैक्टी की इमारत गिरने से चार मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इस ब्लास्ट के कारण आसपास की चार फैक्ट्रियों की इमारत में भी आग लग गई।

झज्जर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जितेन्द्र कुमार के मुताबिक यह घटना बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी रासायनिक कारखाने में हुई।

वहीं, फैक्टी के बॉयलर फटने के बाद हुए ब्लास्ट में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

एक घायल की हालत गंभीर
घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर NDRF की टीम राहत कार्य में जुटी थी। जबकि इस फैक्टी का मालिक फरार बताया जा रहा है। देर रात 11 बजे करीब आग पर काबू पाया गया। वहीं, बुरी तरह जल जाने के कारण शवों की पहचान नहीं हो पाई।

500 मीटर दूर तक हुआ असर

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री की बिल्डिंग गिर गई। बताया जा रहा है कि आसपास की छोटी-छोटी फैक्ट्रियों में मजदूरों के लिए छोटे-छोटे कमरे बने हुए थे। इसी में इनका परिवार रहा था। धमाका इतना जबरदस्त था कि 500 मीटर दूर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए।

अलग-अलग अस्पताल में इलाज
15 घायलों का बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा अन्य 15 घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

सीएम की ओर से 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद
फैक्टी के अंदर फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रु की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Published on: