क्राइम

हरियाणा: एग्जाम में पास कराने के नाम पर छात्राओं का यौन शोषण, प्रोफेसर समेत दो निलंबित

फरीदाबाद के सरकारी कॉलेज में छात्राओं का यौन शोषण। प्रोफेसर समेत दो कर्मचारियों पर शोषण का आरोप। एग्जाम में पास कराने का झांसा देकर किया उत्पीड़न।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2019, 11:42 AM IST
Haryana
Cattle gang of gangs came under arrest

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं का यौन शोषण किया गया। यह घटना फरीदाबाद के एक राजकीय कॉलेज की है। आरोप है कि प्रोफेसर समेत दो अन्य कर्मचारी छात्राओं को एग्जाम में पास कराने का झांसा देकर उनका यौन शोषण करते थे। घटना का खुलासा होने पर तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना का खुलासा होने के बाद राज्य महिला आयोग की एक टीम ने कॉलेज में जांच के लिए पहुंची। इस दौरान आयोग की टीम ने कॉलेज में इस तरह के मामलों से निपटने के लिए आंतरिक शिकायत समिति सक्रिय न होने की बात कही। वहीं, कॉलेज की एक छात्रा का आरोप है कि एसोसिएट प्रोफेसर और लैब अटेंडेंट एग्जाम मं पास कराने के नाम पर छात्राओं का यौन उत्पीड़न करते थे।

वहीं, महिला आयोग की सदस्य रेणु भाटिया कॉलेज पहुंच छात्राओं से मुलाकात की और घटना की जानकारी की। उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही। लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on: