क्राइम

पति ने पत्नी से दोस्तों से संबंध बनाने को कहा, इनकार करने पर की पिटाई

पीड़िता का कहना है कि पति की शह पर दो लोगों ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

2 min read
पति ने पत्नी से दोस्तों से संबंध बनाने को कहा,इनकार करने पर की पिटाई

नई दिल्ली। उत्तराखंड की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने और उस पर महिलाओं के पतियों के साथ संबंध बनाने के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति की शह पर दो लोगों ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पति ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

एक वर्ष पहले हुई थी शादी

ये भी पढ़ें

दिल्ली: 5 बड़े अस्पतालों समेत कई सरकारी स्कूलों में पाया गया लार्वा, नगर निगम ने काटे चालान

पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा है कि एक वर्ष पहले उनकी शादी मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी। उनके पति और ससुराल वाले कारोबार के सिलसिले में दिल्ली में ही रहते हैं। शादी के कुछ माह बाद पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली जाकर उसे पता लगा कि उनका पति पत्नियां बदलने वाले क्लब का सदस्य है। महिला का आरोप है कि पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध भी हैं। इन महिलाओं और उनके पतियों का उनके घर आना-जाना है।

संबंध बनाने पर मजबूर किया

युवती ने पुलिस को बताया कि वह हैरान रह गई थी जब पति ने खुद उसे अपने संबंधों के बारे में बताया। इसके बाद उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया कि उसे भी उसके दोस्तों के साथ संबंध बनाने होंगे। महिला का कहना है कि विरोध करने पर पति ने उन्हें कई बार पीटा। सास और देवरों से शिकायत करने पर उसे उल्टे नसीहत दी गई कि वह पति का कहना माने।

दुष्कर्म करने का प्रयास किया

युवती ने आरोप लगाया है कि एक रात उसके कमरे में दो व्यक्ति घुस आए। उस समय उनका पति घर में ही था। इन लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बचाव के लिए उसने शोर मचाया। उनकी दोनों लोगों के साथ हाथापाई हुई। शोर सुनकर उनका पति भी कमरे में आ गया। इन लोगों के साथ संबंध न बनाने पर पति ने पीड़िता के साथ मारपीट की। किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से बचकर वह काशीपुर अपने पिता के घर चली गईं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

पति ने पहले दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव, नहीं मानी पत्नी तो इस पार्ट पर बेलन से किया हमला
Published on:
12 Aug 2018 08:40 am
Also Read
View All