इधर, महिला के परिजन ने अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि उसका दामाद काफी समय से उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा है। साल 2015 में दोनों के बीच इतनी लड़ाई कि वो घर छोड़कर मायके आ गई थी और महिला थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, आरोपित व्यक्ति किसी तरह मनाकर उसे वापस लेकर चला गया था। लेकिन, उसकी हरकत धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और उसने अब सारी हैवानित को पार करते हुए यह खौफनाक काम किया है। वहीं, इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। इधर, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।