हैदराबाद के एक मदरसे से 14 साल के लड़के के यौन शोषण का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केयरटेकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तेलंगाना की राजधानी के हैदराबाद में 14 वर्षीय छात्र के यौन शोषण का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्र के साथ मदरसे में दो महीने से यौन शोषण किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने मदरसे के टीचर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़ित लड़के को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्चे ने आरोप लगाया है कि टीचर उसका लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था। साथ में उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को ये सब बताया तो अंजाम बुरा होगा। बच्चा डर के कारण अब तक चुप रहा।
पुलिस के मुताबिक एक मदरसे में 21 साल की टीचर ने नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया। शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- बेटी को पीछे छोड़ हर बार क्लास टॉपर बनता था लड़का, मां ने जूस में जहर मिलाकर पिलाया
हैदराबाद साउथ जोन के डीसीपी चैतन्य के मुताबिक, पीड़िता 14 साल के लड़के का एक मदरसे में 21 साल की शिक्षिका ने करीब 2 महीने तक यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।। डीसीपी चैतन्य ने आगे कहा कि आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला SP का सरकारी मोबाइल, महिला बोली- साहब ने कम पैसे दिए इसलिए चुरा लाई लड़की
मदरसे में पीड़ित लड़के के अलावा कई अन्य छात्र भी रह रहे हैं। आरोपित लड़के को अपने कमरे में ले जाता था और उसके साथ मारपीट करता था। पीड़ित बच्चे ने आरोप लगाया है कि मदरसे का केयरटेकर उसका लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था। उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को ये सब बताया तो अंजाम बुरा होगा। कई दिनों तक बच्चा डर की वजह से चुप रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी मदरसे के एक अन्य लड़के को भी उसी तरह धमकी दे रहा था तब पीड़ित ने सुन लिया था। इसके बाद पीड़ित ने घर आकर अपनी यौन शोषण के बारे में बताया।