13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur News: शाम को घर से निकली नाबालिग लडक़ी की दूसरे दिन जंगल में मिली लाश, गले में बंधी थी रस्सी

Surajpur Crime News: सूरजपुर जिले के जरही स्थित जंगल में किशोरी का शव देख लोगों ने दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच, आत्महत्या करने की जताई जा रही आशंका
2 min read
Google source verification
girl dead body found in forest

Surajpur news, नाबालिग लडक़ी का पड़ा शव व जांच करती पुलिस (Photo- Patrika)

जरही। सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही के जंगलपारा स्थित जंगल में गुरुवार सुबह एक नाबालिग लडक़ी का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी (Rope tied in throat) हुई थी। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। किशोरी की शिनाख्त उसके परिजन ने की। घरवालों ने रस्सी को अपने घर का होना बताया। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम वह घर से निकली थी। रात से ही उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच सुबह उसका शव मिला। गले में रस्सी बंधे होने से पुलिस उसके द्वारा आत्महत्या (Commits suicide) करने की आशंका जता रही है। घरवालों ने बताया कि पूर्व में भी वह 2-3 बार घर से निकली थी, लेकिन लौटकर आ जाती थी।

भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंशीपुर के कोदवारीपारा निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी बुधवार की शाम को लड़ाई-झगड़ा कर निकल गई थी। रात तक वह नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। घर से लगे जंगल की ओर भी गए, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चला। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसकी लाश (Minor girl dead body) घर से लगे जंगल में कुछ लोगों ने पड़ी देखी।

उसके गले में रस्सी बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं भटगांव टीआई भी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच की। प्रथमदृष्ट्या किशोरी द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

घरवालों का कहना है कि पूर्व में 2-3 बार वह घर से निकली थी, लेकिन लौट आने के कारण उन्होंने पहले उसकी खोजबीन नहीं की। बताया जा रहा है कि किशोरी के पास से घरवालों ने मोबाइल बरामद किया था, इसी बात को लेकर वह नाराज थी।

Girl body found in forest: रस्सी टूटने से शव गिरने की सामने आ रही बात

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर किशोरी का शव मिला, वहां पेड़ भी है। आशंका जताई जा रही है कि पेड़ पर रस्सी के सहारे उसने फांसी लगाई होगी और वजन के कारण रस्सी टूटने से उसका शव जमीन पर गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने किशोरी का शव (Girl dead body) बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया है।

घटनास्थल पर भटगांव थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, आरक्षक विनोद सिंह, दिनेश ठाकुर, राधेश्याम साहू, महिला पुलिसकर्मी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग