क्राइम

India-Nepal border : मानव हड्डी का तस्कर गिरफ्तार, बड़ी संख्या में खोपड़ियां बरामद

तस्कर की पहचान नेपाल निवासी राम स्वार्थ महतो के रूप में हुई। एसएसबी की टीम ने तस्कर को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
मेजरगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।

नई दिल्ली। भारत और नेपाल सीमा पर बिहार के सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक मानव हड्डी तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से मानव शरीर की हड्डियों के साथ कई खोपड़ियां बरामद हुई हैं। तस्कर को कब्जे में लेने के बाद एसएसबी की टीम ने मेजरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के बैग से मानव शरीर की हड्डियों के साथ कई खोपड़ियां बरामद हुई हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राम स्वार्थ महतो की पहचान नेपाल के मलंगवा थाना क्षेत्र के सुदामा गांव निवासी के रूप में की गई है। पुलिस से पूछताछ के दौरान महतो ने स्वीकार किया कि वह पटना गांधी सेतु के नीचे से पटना के ही एक व्यक्ति के सहयोग से नदी किनारे हड्डी एकत्रित कर नेपाल ले जा रहा था। इन हड्डियों को वह नेपाल के काठमांडू में एक व्यापारी के हाथों बेचता है।

तस्कर राम स्वार्थ महतो ने बताया कि इन हड्डियों का उपयोग बांसुरी व बीन बनाने में किया जाता है। मेजरगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Updated on:
29 Jan 2021 03:01 pm
Published on:
29 Jan 2021 02:56 pm
Also Read
View All