उजाला होने तक खुलेआम घूमते रहे सातों युवक
पुलिस को अंदेशा है कि सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व विदेशी घडि़यों के शोरूम में सेंध लगाने वाले सातों युवक भी बिहार व नेपाल सीमा के आस-पास रहने वाले हो सकते हैं। इन तक पहुंचने के लिए पुलिस ने शास्त्रीनगर थाने में रिमांड पर चल रहे पांचों आरोपियों से पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल इनका कोई पता नहीं लग पाया है।