क्राइम

आइपीएल सट्टेबाजी में शामिल थे अरबाज खान, पुलिस पूछताछ से भी हुई पुष्टि

अभिनेता अरबाज खान ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया है कि आइपीएल सट्टेबाजी में वे शामिल थे।

2 min read
Arbaaz Khan,

नई दिल्लीः आइपीएल सट्टेबाजी में बड़ा खुलासा हुआ है। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने पुलिस के सामने यह मान लिया है कि वे सट्टेबाजी में शामिल थे। पूछताछ में अरबाज ने बताया कि सट्टेबाजी के चक्कर में उऩ्होंने करीब तीन करोड़ रुपए गवां दिए। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि अरबाज खान और सोनू जालान पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अरबान खान ने सोनू जालान के रैकेट के जरिए ही आइपीएल मैचों में सट्टा लगाया। बता दें कि कुख्यात सोनू जालान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टेबाजी रैकिट चलाता है।

सट्टेबाजी से हुआ सब कुछ बर्बाद

बताया जा रहा है कि अरबाज ने पुलिस के सामने यह बात कबूल की है कि सट्टेबाजी के चक्कर में उनका परिवार भी टूट गया। यहां तक मलाइका अरोरा खान से तलाक की वजहों में सट्टेबाजी भी एक वजह रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार अरबाज ने बताया कि सट्टेबाजी के चक्कर में मलाइका से उनकी दूरी बढ़ती गई। सट्टेबाजी में हार की वजह से अरबाज पर काफी कर्ज भी हो गया था। यहां तक कि भाई सलमान खान भी अरबाज की इस आदत ने नाराज थे।

आमने-सामने हुई पूछताछ

पुलिस ने अरबाज खान को पूछताछ के लिए आज क्राइम ब्रांच ऑफिस में बुलाया था। यहां पर अरबाज और सोनू को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे प्रदीप शर्मा समेत पांच पुलिस अफसरों की टीम ने अरबाज खान से पूछताछ की। पूछताछ में सोनू और अरबाज ने बताया कि सट्टा लगाने के दौरान वे लोग एक खास मशीन का इस्तेमाल करते थे।

ऐसे हुआ खुलासा

सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस 29 मई को सोनू जालान को गिरफ्तार कर चुकी है। सोनू की डायरी से बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान का नाम सामने आया था। जिसके आधार पर ही पुलिस ने अरबाज को पुछताछ के लिए बुलाया। पुलिस सट्टेबाजी के मामले की जांच छह साल से कर रही है।

Published on:
02 Jun 2018 03:50 pm