
सलमान खान के इस भाई पर लगा सट्टेबाजी का आरोप, पुलिस ने जारी किया समन
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान पर सट्टेबाजी का मामला सामने आया है। ठाणे पुलिस ने इस मामले में अरबाज खान को समन जारी किया है। पुलिस की ओर से ये समन आज सुबह अरबाज खान के बांद्रा स्थित आवास पर भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह समन अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी के बारे में है। इस समन के आधार पर अरबाज खान को जांच के लिए मुंबई में मौजूद रहने की बात की गई है। बता दें कि आईपीएल -11 का समापन पिछले रविवार को हुआ था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।
पुलिस को है ये संदेह-
पुलिस को संदेह है कि सलमान खान के भाई अरबाज खान भी उन लोगों के साथ शामिल थे, जिन्होंने भारत के शीर्ष सट्टेबाजों सोनू जालान द्वारा चलाए जा रहे घोटाले में दांव लगाया था। बता दें कि सोनू जालान सोनू मालद नाम से भी जाना जाता है। सोनू की पहचान एक बड़े सटोरी की है।
चार लोगों को किया गया था गिरफ्तार-
मैच के दौरान सट्टा लगाने के आरोप में 15 मई को डोंबिवली में मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों से की गई पूछताझ के बाद मामला अरबाज खान तक पहुंचा है।
कई शहरों में हुई थी सट्टेबाजी-
आईपीएल के दौरान दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलोर कोलकाता जैसी बड़ी शहरों के साथ-साथ कई छोटे शहरों में भी सट्टेबाजी की घटनाएं सामने आई थी। पुलिस की जांच-पड़ताल में कई शहरों से लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
अरबाज खान की आखिरी फिल्म-
बता दें कि अरबाज खान का फिल्मी करियर काफी दिनों से अच्छा नहीं चल रहा है। लंबे इंतजार के बाद अरबाज को सनी लियोनी के साथ तेरा इंतजार नामक फिल्म में आखिरी बार अभिनय किया था। यह फिल्म 1 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई थी।
Published on:
01 Jun 2018 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
