क्राइम

इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ : याचिकाकर्ता पिल्‍लई की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

एमआर गोपीनाथन पिल्लई के पिता की जून 2004 में गुजरात पुलिस ने इशरत जहां के साथ एनकाउंटर किया था।

2 min read
road accident

तिरुअनंतपुरम : गुजरात के बहुचर्चित इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले के एक याचिकाकर्ता एमआर गोपीनाथन पिल्‍लई की मौत शुक्रवार को केरल के अलप्पुझा में एक सड़क दुर्घटना में हो गई। केरल पुलिस ने इस दुर्घटना में साजिश की आशंका के मद्देनजर इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि एमआर गोपीनाथन पिल्लई अपनी कार से जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार के सामने एक लॉरी आ गई, जिससे टकरा कर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

इशरत जहां मुठभेड़ में पिल्‍लई की पिता को भी पुलिस ने मार गिराया था
बता दें कि एमआर गोपीनाथन पिल्लई के पिता जावेद गुलाम शेख उर्फ प्रणेश कुमार पिल्लई थे। जून 2004 में अहमदाबाद के बाहरी इलाके में गुजरात पुलिस ने इशरत जहां के साथ जिन दो और लोगों को एनकाउंटर किया था, उसमें प्रणेश कुमार पिल्‍लई भी शामिल था। केरल पुलिस के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि इस दुर्घटना में साजिश के मद्देनजर वह जांच कर रहे हैं। वह इसमें कोई कोताही नहीं बरतेंगे। दुर्घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

प्राथमिकी दर्ज
दुर्घटना में किसी साजिश की बात पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और जांच हो रही है। पट्टनक्कड़ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब यह दुर्घटना हुई, तब 78 वर्षीय पिल्लई अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल जा रहे थे। विशेष जांच दल ने साल 2011 में गुजरात उच्च न्यायालय में पिल्लई के बेटे की मौत फर्जी मुठभेड़ में होने की जांच रपट दाखिल की थी।

गुजरात पुलिस का आरोप था कि इनका आतंकी संगठन से संबंध था
इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात पुलिस का कहना था कि इशरत जहां और तीन अन्य लोग आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के उद्देश्‍य से गुजरात आए थे।

Published on:
13 Apr 2018 10:44 pm
Also Read
View All
राजस्थान बॉर्डर पर सेना के मूवमेंट की सोलर CCTV कैमरों से रैकी, विदेश भेजते लाइव फुटेज, 2 जासूस गिरफ्तार

दोस्ती से दुश्मनी तक: आगरा के 13 साल के प्रिंस की मौत के पीछे छिपी थी रोज-रोज के अपमान की कहानी

Crime Against Girl: गर्लफ्रेंड को घर लाकर लूट ली अस्मत, फिर बंधक बनाकर बेल्ट-डंडे से बेदम पीटा, डॉक्टरों से बोला- सडक़ हादसे में हुई है घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Mahatma Gandhi Statue broken: अंबिकापुर में तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा, हाथ से छड़ी भी गायब, प्रशासन ने ढंकवाया