क्राइम

JEE Main Scam: एक इंस्टीट्यूट के 20 ठिकानों पर CBI की छापेमारी, कई हिरासत में

  JEE Main Scam: एक प्राइवेट एजुकेशन इंस्टीट्यूशन और उसके निदेशकों द्वारा जेईई मेंस परीक्षा 2021 में की जा रही अनियमितताओं की सूचना मिलने के बाद सीबीआई ने एक दिन पहले केस दर्ज किया था।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 9:38 PM IST
cbi raids
CBI raid

नई दिल्ली। जेईई मेंस परीक्षा 2021 ( JEE Mains Exam 2021 ) से जुड़े अनियमितता के एक मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI ) ने गुरुवार को दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों के 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। ताजा अपडेट के मुताबिक सीबीआई ने एक निजी संस्थान से जुड़े 7 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी और से परीक्षा दिलाने के बदले एक उम्मीदवार ने संस्थान से 15 लाख रुपए में यह सौदा तय किया था। इसके एवज में संस्थान ने उम्मीदवार को पास कराने का भरोसा दिया था।

साजिशकर्ता सोनीपत से कर रहा था पूरे मामले को ऑपरेट

सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरोपियों को जेईई मेंस की ऑनलाइन परीक्षा में हेराफेरी ( JEE Mains Scam ) करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। आरोपी इच्छुक छात्रों को देश के टॉप एनआईटी में प्रवेश दिलाने में मदद का भरोसा दिया था। इसके बदले उम्मीदवारों ने बड़ी रकम देने का वादा किया था। सौदे के तहत साजिशकर्ता सोनीपत में एक चुने हुए परीक्षा केंद्र से रिमोट एक्सेस के माध्यम से आवेदक के प्रश्न पत्र को हल कर रहा था।

CBI ने 1 सितंबर को किया मामला दर्ज

इस मामले में सीबीआई ने 1 सितंबर 2021 को एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों सिद्धार्थ कृष्णा, विश्वंभर मणि त्रिपाठी और गोविंद वार्ष्णेय सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने गुरुवार को दिल्ली, एनसीआर, पुणे और जमशेदपुर में 20 स्थानों पर छापेमारी की और सात लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों और कुछ अज्ञात के खिलाफ जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक इनमें से कम से कम एक साजिशकर्ता बिहार का है।

25 लैपटॉप और 30 पोस्ट डेटेड चेक बरामद

केंद्रीय जांच ब्यूरों के अधिकारियों ने छापे के दौरान 25 लैपटॉप, सात कंप्यूटर, लगभग 30 पोस्ट-डेटेड चेक के साथ-साथ भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और विभिन्न छात्रों की पीडीसी की मार्कशीट सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

जेईई मेंस ( JEE Mains ) की परीक्षा बीटेक इंजीयरिंग में प्रवेश के लिए मेरिट तय करने के मकसद से आयोजित करवाई जाती है। इस साल चार चरणों में यह परीक्षा करवाई गई है। हर चरण में करीब 6 लाख से लेकर सात लाख तक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल है।

Updated on:
2 Sep 2021, 9:38 PM IST
Published on: