क्राइम

झारखंड : बीजेपी नेता ने बॉडीगार्ड के लिए खुद पर चलवाई गोलियां, जांच में हुआ खुलासा

बॉडीगार्ड ना मिलने पर एक व्यक्ति ने अपने ऊपर ही गोलियां चलवा दी।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 2:46 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। झारखंड के रांची से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बॉडीगार्ड ना मिलने पर एक व्यक्ति ने अपने ऊपर ही गोलियां चलवा दी। बता दें कि खुद पर फायरिंग कराने वाला शख्स रांची के बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष है। मामले की जांच में पुलिस ने इस राज से पर्दाफाश उठाया।

राजेश उरांव को पुलिस ने उपलब्ध करवाया था बॉडीगार्ड

पुलिस ने बताया जिस शख्स पर गोलियां चलाइ गई उसका नाम राजेश उरांव है। वह बुंडू जिला परिषद का अध्यक्ष है। इसी साल मई में राजेश उरांव पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उनकी हत्या कराना चाहते हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन ने राजेश उरांव को बॉडीगार्ड भी उपलब्ध करवा दिया था।

राजेश ने खुद पर ही चलवाई थी गोलियां

वहीं, जब पुलिस ने मामले की जांच की तो चैंकाने वाली खुलासा सामने आया। बता दें कि राजेश पर किसी और ने नहीं बल्कि उसने ही किसी अपराधी से बोल कर अपने ऊपर गोलियां चलवाईं थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने खुद इस बात का खुलासा किया।

बॉडीगार्ड की चाहत में किया ये काम

खुलासे के बाद पुलिस भी हैरानी में पढ़ गई। पकड़े गए दो अपराधियों ने बताया कि राजेश अपने लिए बॉडीगार्ड चाहता था। बॉडीगार्ड की चाहत में उसने अपने ऊपर ही इतनी बड़ी साजिश रच दी। उसने फायरिंग के लिए दो अपराधियों को खुद की पैसे देकर बुलाया। जैसा उसने कहा था अपराधियों ने ठीक वैसा ही किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बॉडीगार्ड भी उपलब्ध करा दिया, लेकिन मामले की जांच में सारी बात सामने आ गई।

Published on: