क्राइम

आतंक के दोस्त पाकिस्तान की ना’पाक’ हरकत, क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में बीएसएफ के 2 जवान शहीद

रमजान के महीने में भी नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान। एक बार फिर तोड़ा सीजफायर, क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद..
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2018, 8:48 AM IST
pakistan
आतंक के दोस्त पाकिस्तान ने फिर ना'पाक हरकत, क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में बीएसएफ के 2 जवान शहीद

नई दिल्ली। आतंकवाद का आका पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। शनिवार रात को अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। ये क्रॉस फायरिंग जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुई। वहीं बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 चेक पोस्ट ध्वस्त हो गए हैं।साथ ही इस कार्रवाई से कई लोगों के हताहत होने की खबर है।


एक महिला समेत 3 घायल
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया है। देर रात क़रीब सवा एक बजे पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकी को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस फायरिंग में बीएसएफ के एएसआई एसएन यादव और कॉन्सटेबल बीके यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान ये दोनों जवान शहीद हो गए। इस गोलाबारी में पाकिस्तान की तरफ से 80 एमएम के मोर्टार और एमएमजी का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक महिला समेत तीन स्थानीय लोगों के भी घायल होने की ख़बर है। बीएसएफ ने इस कायराना कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान रेंजर्स के साथ कई लोग घायल हुए हैं।

रमजान में भी नहीं आ रहा बाज

नापाक पाकिस्तान रमजान के महीने में भी लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर का माहौल खराब करने और बड़ी आतंकी साजिश को अंजान देने के इरादे से दर्जनों आतंकी सीमापार से कश्मीर में दाखिल हुए हैं।

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग

श्रीनगर के फतेहकदल में आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान पर ग्रेनेड से हमला हुआ जिसमें तीन जवान घायल हो गए। राहत की खबर ये है कि जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एक और हमला लाल चौक के पास आतंकियों ने ग्रेनेड से किया जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ।

डीजीएमओ से बातचीत की बनी थी सहमति

आपको बता दें कि 29 मई को ही भारत और पाकिस्तान की सेना के डीजीएमओ के बीच सहमति बनी थी कि दोनों ही देश 2003 के सीजफायर समझौते का पूरी तरह से पालन करेंगे। इसके बाद अमरीका और चीन तक ने इसका स्वागत किया था, लेकिन बीती रात पाकिस्तान ने फिर धोखा दिया और फायरिंग शुरू कर दी। वहीं कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला हुआ किया गया है।

Updated on:
3 Jun 2018, 8:48 AM IST
Published on: