क्राइम

कर्नाटकः यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस नेता मनोज करजागी गिरफ्तार, सैलून में ब्यूटिशियन से की थी जबरदस्ती

Sexual Harassment Case on Karnataka Congress Leader: कर्नाटक के एक कांग्रेस नेता को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  
less than 1 minute read
manoj_karjagi.jpg
Karnataka Congress Leader Manoj Karjagi Arrested in Sexual Harassment Case

Sexual Harassment Case on Karnataka Congress Leader: कर्नाटक पुलिस ने आज एक कांग्रेस नेता को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता पर आरोप है कि उन्होंने सैलून में काम करने वाली एक लड़की के साथ जबरदस्ती की। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की थी। पुलिस शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को जबरन गले लगाने और चूमने की कोशिश की थी। शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को कांग्रेस नेता मनोज करजागी को गिरफ्तार कर लिया है।

मनोज करजागी को धारवाड़ जिले की हुबली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करजागी पर 20 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता का सैलून का कारोबार है। पीड़िता कांग्रेस नेता के सैलून में ही ब्यूटीशियन का काम करती थी। जहां कांग्रेस नेता ने पीड़िता के बाद जबरदस्ती की।


जिस सैलून में पीड़िता के साथ बदसलूकी हुई, उसका नाम लेमॉर्ज यूनिसेक्स स्पा एंड सैलून है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, “मनोज शनिवार को सैलून में आया और वहाँ उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की।” इसके बाद लड़की जैसे-तैसे करके वहां से भाग निकली। बाद में उसने इस बात की जानकारी अपने बॉयफ्रेंड को दी। इसपर बॉयफ्रेंड अपने दो साथियों के साथ आया तो कांग्रेसी नेता के साथ मारपीट भी हुई।


जानकारी के अनुसार यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कांग्रेस नेता मनोज करजागी कांग्रेस की पिछली सरकार में वह उत्तर-पश्चिमी परिवहन निगम का निदेशक बनाया गया था। करजागी को कांग्रेस के सिद्धारमैया सरकार के एक मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और मनोज करजागी पर हमला किया है।

Published on:
18 Sept 2022 04:53 pm