क्राइम

जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने की गोलाबारी, 3 नागरिकों की मौत

कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास पाक सैनिकों ने गोलाबारी की गोलाबारी में एक महिला, एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई
2 min read
e.png
जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने की गोलाबारी, 3 नागरिकों की मौत

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के कुपवाड़ा जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा ( LoC ) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ( Pak Army ) ने गोलाबारी की, जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई।

कुपवाड़ा के एसएसपी श्रीराम अंबारकर ने बताया कि कुपवाड़ा ( Kupwara ) में दो और हंदवाड़ा में एक नागरिक की मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने LoC के समीप कुपवाड़ा जिले के नागरिक क्षेत्र में मोर्टार से गोलाबारी की, जिसमें एक महिला, एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तानी सेना ने यहां रविवार सुबह संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।

रपटों में बताया गया है कि दोनों तरफ से गोलीबारी समाप्त हो गई है और जिले के अधिकारी इन क्षेत्रों के समीप रह रहे लोगों को वहां से निकाल रहे हैं।

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा ( LoC ) पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना ने इस बात की जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने अपराह्न् लगभग 1.40 बजे पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में मोर्टार सहित छोटे हथियारों से अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को भी पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में अकारण गोलीबारी की थी।

Updated on:
13 Apr 2020 08:10 am
Published on:
12 Apr 2020 08:43 pm
Also Read
View All
4 और 8 साल के बच्चों को छोड़ गई प्रियंका, व्हीलचेयर पर पति ने दी आखिरी विदाई, आरोपी छूटा! मालाड हादसे की दर्दनाक कहानी

Jaipur : IOCL की भूमिगत पाइपलाइन में किया छेद, 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चुराया, SOG ने एक और आरोपी को दबोचा

Jaipur : आमेर पुलिस ने यूपी के अंतरराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश, फेरीवाला बनकर करते थे रेकी, फिर चोरी, 2 गिरफ्तार

‘नाम हटा दूंगा, 1 लाख दो…’ सवाई माधोपुर में 70 हजार रुपए रिश्वत लेते आरक्षक अरेस्ट, चोरी के केस में मांगे थे पैसे

Ambikapur News: कांग्रेस नेता की बेरहमी से पिटाई मामला: एसपी से मिले कांग्रेसी, कहा- BJP नेता का भी एफआईआर में दर्ज करें नाम