क्राइम

केरल नन रेप केसः बिशप फ्रैंको को सशर्त जमानत, केरल जाने पर रोक, पासपोर्ट होगा जब्त

अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने, रेप, अप्राकृतिक यौन संबंध और आपराधिक धमकी देने का मामले में फंसे बिशप फ्रैंको मलक्कल को केरल हाईकोर्ट से मिली जमानत।
less than 1 minute read
kerala
केरल नन रेप केसः बिशप फ्रैंको मुलक्कल को मिली सशर्त जमानत

नई दिल्ली। केरल नन रेप मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल को केरल हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। इसके साथ ही केरल में दाखिल न होने का निर्देश भी दिया गया। यही नहीं बिशप को अपना पासपोर्ट भी जमा कराना होगा ताकि देश छोड़कर भाग न सकें। आपको बता दें कि इससे पहले फ्रैंकों की जमानत अपील को नामंजूर कर दिया गया था। जालंधर के रोमन कैथोलिक डाओसिस के बिशप मुलक्कल को त्रिपुनीथुरा में गिरफ्तार किया गया था। बिशप से इससे पहले तीन दिनों तक पूछताछ होती रही। बिशप ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें कोट्टायम से 10 किलोमीटर दूर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कई मामलों में केस दर्ज
बिशप पर पुलिस ने अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने, रेप, अप्राकृतिक यौन संबंध और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि केरल की एक नन ने मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच लगातार रेप करने का आरोप लगाया था।

बिशप ने दावा किया कि आरोप लगाने वाली नन के खिलाफ उन्हें कई शिकायतें मिली थीं जिन पर उन्होंने कार्रवाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए उनके खिलाफ आरोप लगाए गए और इसके लिए उक्त कहानी गढ़ी गई। आरोप लगाने वाली नन जालंधर डायोसिस के तहत आने वाले धर्म संघ में सेवारत हैं।

Updated on:
15 Oct 2018 11:39 am
Published on:
15 Oct 2018 11:39 am