क्राइम

केरल: पत्रकार की मौत मामले में IAS अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन गिरफ्तार

IAS Sriram Venkatiraman गिरफ्तार बाइक सवार पत्रकार को मारी थी टक्कर मौके पर ही हो गई थी पत्रकार की मौत
2 min read
Aug 03, 2019
IAS Sriram Venkatiraman

नई दिल्ली। केरल में पत्रकार को कार से टक्कर मारने वाले आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन ( IAS officer Sriram Venkatiraman ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मलयाली अखबार के पत्रकार के.एम. बशीर को शुक्रवार की रात श्रीराम की कार से टक्कर लगी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। फिलहाल गिरफ्तार IAS श्रीराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पत्रकार को कुचल आगे बढ़ गई कार

समाचार पत्र सिराज के ब्यूरो प्रमुख के.एम. बशीर शुक्रवार की रात लगभग 12.45 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में एक आईएएस अधिकारी ने तेजी से कार चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें पत्रकार की मौत हो गई।

नशे में थे आईएएस

एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से कहा कि तेज रफ्तार कार ने मुझे पीछे करते हुए बाइक में टक्कर मार दी। कार चालक IAS officer नशे में था। उसके साथ एक महिला भी थी। वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि कार चलाने वाला व्यक्ति नशे में था। दुर्घटना के बाद वह पूरी तरह घबरा गया और पुलिस को मैंने फोन किया।

सीएम तक लगी न्याय की गुहार

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की तिरुवनंतपुरम इकाई ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से इसे लेकर मुलाकात की थी। उन्होंने सीएम से उचित पुलिस जांच सुनिश्चित कराने, आरोपी IAS officer Sriram Venkatiraman को सजा और पीड़ित को न्याय दिलाए जाने की मांग की।

Updated on:
03 Aug 2019 11:02 pm
Published on:
03 Aug 2019 10:14 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार