बुरी तरह से पीटे जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने 33 वर्षीय एक निजी बस चालक की लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटा था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था तब यह घटना हुई।
केरल के त्रिसूर जिले में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए व्यक्ति की पीट—पीटकर कर दी गई है। यह खौफनाक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक 33 वर्षीय निजी बस चालक, जिसे कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने पीटा था। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में अब तक आठ आरोपियों की पहचान की है। घटना 18 फरवरी को हुई और 21 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मृतका की पहचान सहर के रूप में हुई है।
इस घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है। पास के एक मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में सहर को रात में अपनी महिला मित्र के घर से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान कुछ लोगों उससे पूछताछ करते हुए भी नजर आए।
पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने शख्स की खूब पिटाई की। पीटने के बाद सहर घर चला गया। दूसरे दिन अत्यधिक दर्द के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक हफ्ते के अंदर ही सहर की तबीयत खराब हो गई थी और कल दोपहर को उसकी मौत हो गई है। उसे इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में अब तक आठ आरोपियों की पहचान की है। मामले की जांच की जा रही है।