क्राइम

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी क्लास बंक कर पूरे करता था अपने शौक

दिल्ली में हुई ट्रिपल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी सूरज को थी लड़ाई झगड़े वाले गेम खेलने की लत।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 10:01 AM IST
triple murder case
शौकीन था मां-बाप और बहन का हत्यारा, क्लास बंग कर खेलता था पबजी गेम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हुई ट्रिपल मर्डर केस में एक चौंकान वाला खुलासा हुआ है। अपने माता-पिता और बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 19 साल के युवक को ऑनलाइन गेम पबजी खेलने की लत थी और उसने महरौली में किराये पर एक कमरा ले रखा था, जिसमें वह क्लास से गायब होकर अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताता था। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस गेम की लत के चलते ही हत्यारे के स्वभाव में बदलाव आ रहा था।

घूमने-फिरने और गेमिंग का शौकीन था आरोपी
पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। अपने ही मां-बाप और बहन का कत्ल करने वाला आरोपी सूरज दोस्तों और लड़कियों के साथ घूमने का शौकीन था। उसे ऑनलाइन गेमिंग खास तौर पर पबजी की लत लगी हुई थी। यही वजह थी कि वो क्लास बंक करके किराए पर लिए फ्लैट पहुंच जाता और अपने शौक पूरे करने में जुट जाता था। पुलिस ने पाया कि सूरज का एक व्हाट्सअप ग्रुप था जिसमें 9-10 दोस्त थे। इस ग्रुप में लड़कियां भी थीं। वे इसमें क्लास बंक कर गेम खेलने और घूमने-फिरने के प्लान बनाते थे।

आपको बता दें कि सूरज उर्फ सरनाम वर्मा ने बुधवार तड़के अपने पिता मिथिलेश, मां सिया और बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी थी और घर में तोड़फोड़ की थी ताकि लगे कि वहां लूटपाट हुई है, लेकिन बुधवार शाम को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की माने तो आरोपी को इस तीहरी हत्या के बाद भी कोई पछतावा नहीं दिख रहा और वह लगातार कह रहा है, कृपया मुझे कानून से बचा लें। आरोपी सूरज के परिजनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन उसके रिश्तेदारों ने अदालत से अनुरोध नहीं किया कि उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए। मिथिलेश के भाई और भतीजे ने अंतिम संस्कार किया।

Published on: