क्राइम

मुंबई: सचिन वाजे की हिरासत अवधि बढ़ी, भाई ने कहा- हमें अदालत पर पूरा भरोसा

सचिन वाजे के भाई सुधाराम ने कहा कि हमें राष्र्टीय जांच एजेंसी और अदालत पर पूरा भरोसा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2021, 6:31 PM IST
untitled_9.png

नई दिल्ली। मुंबई के मनसुख हिरेन केस के आरोपी सचिन वाजे को शनिवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने वाजे की हिरासत अवधि बढ़ाते हुए सात अप्रैल कर दी है। इस दौरान वाजे के भाई सुधाराम ने कहा कि हमें राष्र्टीय जांच एजेंसी और अदालत पर पूरा भरोसा है।

एनआईए कोर्ट ने जांच एजेंसी को सचिन वाजे की हेल्थ रिपोर्ट भी पेश करने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि वाजे के स्वास्थ्य की देखरेख करते हुए उनको पूरी मेडिकल हेल्प दी जाए। इससे पहले एनआईए कोर्ट ने वाजे के भाई सुधराम की एप्लीकेशन को स्वीकार करते हुए उसको मुलाकात की इजाजत दी। सुधराम ने कोर्ट से अपने भाई सचिन वाजे को कपड़े आदि देने के लिए पांच मिनट की मुलाकात का समय मांगा था।

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के निलंबित सहायक इंस्पेक्टर सचिन वाजे बहुचर्चित केस एंटीलिया और मनसुख हिरेन केस मर्डर केस के आरोपी हैं। पिछले दिनों देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी मिली स्कॉर्पियों कार मनसुख हिरेन की थी। इस घटना के बाद मनुसख का शव मुंबई की एक सुनसान जगह पर मिला था। इस केस के तार सचिन वाजे से जुड़े हैं। एनआईए ने वाजे की निशानदेही पर मुंबई की एक नदी से लैपटॉप और गाड़ी की नंबर प्लेट्स बरामद की हैं।

Updated on:
3 Apr 2021, 6:31 PM IST
Published on: