मेरठ

कानपुर के बाद मेरठ में युवक ने छत से ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, पुलिस ने छिपकर बचाई जान

Highlights: -गार्ड को लगी गोली -युवक को काबू में करने के लिए एसएसपी और एसपी सिटी पहुंचे मौके पर -डीजे नहीं बजा तो अर्धविक्षिप्त चढा छत पर
2 min read
• •
Jul 09, 2020
meerut-news_1594195129.jpg

मेरठ। कानपुर में पुलिस कर्मियों पर गोलियां बरसाने वाले विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। अब कानपुर के बाद मेरठ में एक युवक ने छत पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। युवक के दोनों हाथ में तमंचे थे। जानकारी थाना पुलिस केा मिली तो वो भी मौके पर पहुंची। खाकी को देखते ही छत पर चढ़ा युवक उत्तेजित हो गया और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। फायरिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई। वहीं एक गोली बैंक के गार्ड को लगी है। युवक द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना पर एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी डा. एएन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार किया।

घटना सरधना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव की है। जहां एक युवक ने डीजे बजवाने की मांग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे पहले भी यह आरोपी डीजे बजवाने की मांग को लेकर फायरिंग कर चुका है। थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर आरोपी श्रीपाल उर्फ काला की घेराबंदी कर ली। लेकिन युवक ने पुलिस को देखते ही उस पर सीधा फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए इधर उधर छुपना पड़ा। जानकारी मेरठ अधिकारियों को दी गई तो महानगर से भी पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया।

बता दें कि खेड़ा गांव निवासी श्रीपाल नाम का यह युवक पूर्व में भी पुलिस पर सीधी गोली चला चुका है। तब भी कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर इसे पकड़ा था। यह कुछ मानसिक रूप से भी परेशान बताया जाता है। इसे जेल भेजा गया था। लेकिन यह जमानत पर छूट कर आ गया है। आरोपी ने हाल ही में ग्राम प्रधान पति पर भी गोली चलाई थी। आरोपी ने ग्राम प्रधान से कहा था कि डीजे बजवा दे नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा। डीजे नहीं बजवाने पर आरोपी ने प्रधान पति पर गोली चला दी थी। एसपी सिटी डा0 एएन सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त दिख रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
09 Jul 2020 11:37 am
Published on:
09 Jul 2020 11:33 am
Also Read
View All
Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल

‘यह सजा जितनी जल्दी एग्जीक्यूट हो, उतना अच्छा है’, पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान केस के फैसले पर बोले राजपूत

फांसी की सजा से पहले मुस्कान ने की थी बेटी से मिलने की गुजारिश, नाना-नानी के पास रह रही 7 साल की बच्ची