क्राइम

मुंबई: कलयुगी बेटे की करतूत, बुजुर्ग मां को ट्रैक्टर के सामने फेंका

मुंबई में एक शख्स ने अपनी बुजुर्ग मां को ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 1:43 PM IST
crime
मुंबई: कलयुगी बेटे की करतूत, मां को फेंका ट्रैक्टर के सामने

नई दिल्ली।मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के वाशिम में एक बेटे ने सिर्फ जमीन के लिए अपनी बूढ़ी मां की जिंदगी दांव पर लगा दी। दरअसल, वाशिम जिले के मुंगला गांव के एक शख्स ने जमीन हारने के बाद अपनी बुजुर्ग मां को ही ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया। बताया जा रहा है कि कलयुगी बेटे की ये करतूत कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर ली, और घटना का वीडियो वायरल हो गया।

मालेगांव का है मामला

वाशिम जिले के मालेगांव तहसील के मुंगला गांव में दो परिवारों ,राउत परिवार और दलवी परिवार के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला और..

कोर्ट ने अपना फैसला राउत परिवार के पक्ष में सुनाया। फैसले के बाद राउत परिवार जब खेत की जुताई करने पहुंचा तो दलवी परिवार के एक शख्स ने इसका विरोध किया और लड़ाई-झगड़ा करने लगा। विवाद जब ज्यादा बढ़ा तो उस शख्स ने अपनी बूढ़ी मां को ही ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया, ताकि खेत न जोता जा सके।

बुजुर्ग और बीमार महिला बार-बार बचने की कोशिस कर रही थी लेकिन कलयुगी बेटे को जरा भी दया नहीं आई और वो बार-बार अपनी मां को घसीटकर ट्रैक्टर के सामने फेंकता गया।

बुजुर्ग महिला को ले गए अस्पताल

आनन-फानन में पास खड़े लोग बुजुर्ग महिला को पास के अस्पताल ले गए। महिला को काफी चोटें भी आई, अभी फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। बेजान जमीन के लिए एक बेटे का अपनी मां से ऐसा सलूक वाकई हैरान करने वाला है।

Published on: