3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ी पर ‘भारत सरकार’ लिखकर लोगों से करता था ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार पर 'भारत सरकार' लिख कर लोगों को चूना लगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ये शख्स खुद को 'भारत सरकार' में सेक्रटरी बताता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 9:47 AM IST

car

गाड़ी में 'भारत सरकार' लिखकर लोगों से करता था ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई में एक ऐसे ठग का भांडा फोड़ हुआ है, जिसने अपनी ठगी पर 'भारत सरकार' को भी नहीं छोड़ा। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को 'भारत सरकार' में सेक्रटरी बताता था। क्राइम ब्रांच को उसके पास से कई फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें-दिल्ली क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए नहीं आए दाती महाराज, अपनी जगह वकील को भेजा

महंगी गाड़ियों का रखता था शौक

पुसिल के मुताबिक, पकड़े गए शख्स का नाम मिलिंद नवाटे है। उसे महंगी गाड़ियों में चलने का शौक है। उसने अपनी गाड़ी में 'भारत सरकार' भी लिखवा रखा था। इसी के एवज में वह लोगों का ठगता था। सीनियर इंस्पेक्टर अजय सावंत और सचिन कदम की टीम को मिलिंद की ठगी के बारे में सूचना मिली थी। कई लोगों ने मिलिंद की ठगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी थी, जिसके बाद ट्रैप लगा कर उसे पकड़ा गया।

गाड़ी पर लिखवा रखा था 'भारत सरकार'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिलिंद लोगों को विश्वास दिलाने के लिए 'भारत सरकार' लिखी हुई महंगी गाड़ियों से चलता था। वह लोगों को पहले यह भरोसा दिलाता था कि वह 'भारत सरकार' में सेक्रटरी पद पर कार्यरत है। वहीं, सरकारी कर्मचारी समझ कर लोग उस पर विश्वास कर लेते थे। मिलिंद ने आम लोगों के सामने अपनी इमेज ऐसी बना ली थी कि वह 10 करोड़ से 100 करोड़ रुपए तक की रकम लोगों को लोन में दिलवा सकता है। लेकिन जिन लोगों को लोन लेना होता था, उनको पहले उसे एक प्रतिशत कमीशन देना होता था।

यह भी पढ़ें-Video: एक युवक ने लोकल ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या

कई राज्यों में मिलिंद के खिलाफ चल रहा है केस

सीनियर इंस्पेक्टर ने मुताबिक सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए वह उन्हें मुंबई के फाइव या सेवन स्टार होटेल में बुलाता था, जिससे लोगों को लग सके की वह सही में 'भारत सरकार' में सेक्रटरी है। पुलिस के मुताबिक हकीकत में वह पेशे से रियल एस्टेट एजेंट है। मिलिंद के खिलाफ मुंबई, ठाणे, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं।