3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए नहीं आए दाती महाराज, अपनी जगह वकील को भेजा

युवती से रेप के आरोपी दाती महाराज को आज दिल्ली क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए आना था, लेकिन वे नहीं आए। अपनी जगह उन्होंने वकील को भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 5:44 PM IST

dati maharaj

dati madan

नई दिल्ली। दिल्ली के मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज को आज दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिस पूछताछ के लिए आना था, लेकिन उन्होंंने अपनी जगह अपने वकील को भेजा है। वहीं वकील ने बताया कि कुछ निजी कारणों से दाती महाराज नहीं आ पाए। उन्होंने बुधवार तक का समय मांगा है। बता दें कि युवती से दुष्कर्म करने के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी दाती महाराज को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन दाती महाराज अभी तक पूछताछ के लिए नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें-Video: एक युवक ने लोकल ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या

आश्रम को खंगाल चुकी है क्राइम ब्रांच

युवती से रेप का केस दिल्ली क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर आश्रम की छानबीन भी की था। युवती ने पुलिस से शिकायत में आश्रम के जिस-जिस कमरे में दाती महाराज व उसके दो शिष्यों द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही थी, उन सभी कमरों को क्राइम ब्रांच की टीम ने खंगाला था। पुलिस को वहां से कई सबूत भी मिले हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें-मां-बाप के साथ सो रही थी एक साल की मासूम बच्ची, अगवा कर किया रेप

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि आश्रम की एक युवती ने ही दाती महाराज पर दो साल पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की राजस्थान की रहने वाली है। पीड़िता के परिजनों ने करीब 10 साल पहले उसे पढ़ाई के लिए दाती के राजस्थान के पाली स्थित बालाग्राम गुरुकुल आश्रम में भेजा था। इसके बाद में उसे दिल्ली के छतरपुर स्थित आश्रम में भेज दिया गया। युवती के मुताबिक, करीब दो साल पहले दाती महाराज ने छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के आश्रम में उनके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। बाद में उसके दो शिष्यों ने भी उनके साथ आश्रम में कई बार दुष्कर्म किया था।