3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां-बाप के साथ सो रही थी एक साल की मासूम बच्ची, अगवा कर किया रेप

माता-पिता के साथ सो रही एक साल की मासूम बच्ची के साथ रेप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 17 Jun 2018, 4:48 PM IST

rape

मां-बाप के साथ सो रही थी एक साल की मासूम बच्ची, अगवा कर किया रेप

नई दिल्ली। लाख कवायतों के बाद भी देश में रेप की घटना रुकनेे का नाम नहीं ले रही। आए दिन रेप और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रही है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से नाबालिगों से रेप के मामलों में सजा को कठोर करने का भी असर होता नहीं दिखाई दे रहा । दरअसल, मुंबई से एक साल की मासूम के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है।

22 साल के युवक ने किया मासूम से रेप

बता दें कि 22 साल के एक युवक पर मासूम के साथ रेप करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि पुणे के लोनी कलभोर इलाके में एक बच्ची अपने मां-बाप के पास सो रही थी। उसी दौरान मल्हारी बनसोडे नामक एक व्यक्ति ने मासूम को सोते समय माता-पिता के पास से उठा लिया और बच्ची के साथ इस घिनौंने कृत को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें-झारखंड : बीजेपी नेता ने बॉडीगार्ड के लिए खुद पर चलवाई गोलियां, जांच में हुआ खुलासा

मेडिकल जांच में रेप की पुष्टी

राते-रात बच्ची के गायब होने बाद माता-पिता ने उसे खोजना शुरू कर दिया।, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। फिर अगले दिन यानी सुबह पास के ही इलाके में बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची के शव का पुलिस ने जब मेडिकल जांच कराया तो रेप की बात सामने आई। रेप की पुष्टि होने के बाद परिजानों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें-महिला मरीजों को बेहोश कर हवस का शिकार बनाते थे डॉक्टर-कंपाउंडर, अब तक सैकड़ों को बनाया शिकार

सीसीटीवी के आधार पर पकड़ा गया आरोपी

शिकायत दर्ज होने बाद पुलिस ने जब जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने, जहां से बच्ची को अगवा किया था उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। सीसीटीवी में एक व्यक्ति लड़की को ले जाते हुए देखा गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। वहीं पूछताछ में भी आरोपी ने अपना जूर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की कई संगीन धाराओं में पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया है।