3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने मारा छापा 28 लोग जुआ खेलते पकड़ाए, पांच लाख रुपए जब्त, मच गई सनसनी

गोपनीय तरीके से हुई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 17 Jun 2018, 2:49 PM IST

Police arrest 28 people caught gambling,

Police arrest 28 people caught gambling,


जबलपुर। सट्टा जुआ खेलने वाले पुलिस के साथ आंखमिचौनी का खेल कर रहे हैं। शहर में कई जगहों पर सट्टा-जुआ खेला जा रहा है लेकिन पुलिस जब छापा मारने का प्लान बनाती है। सट्टा-जुआ खेल रहे लोगों को पहले ही सूचना मिल जाती है। इस पर वे पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग खड़े होते थे। ऐसे में पुलिस केवल हाथ मलती रह जाती थी। इसको लेकर इस बार गोपनीय तरीके से कार्रवाई की गई। इस बार एएसपी दीपक शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर खुद शनिवार रात एक मकान पर छापा मारा। यहां जुआ खेलते करीब दो दर्जन लोग पकड़ाए। इस दौरान लाखों रुपए नकदी और ताश पत्तों को जब्त किया गया।


एएसपी ने टीम बनाकर की कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार म़ुखबिर से एक मकान में जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर एएसपी दीपक शुक्ला ने शनिवार रात एक बजे के लगभग सीएसपी ओमती और छह प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों के साथ गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूजी पूरा कोष्टा हेल्थ क्लब के पीछे सुजीत यादव के टीन शेड निर्माण कमरे में दबिश दी। वहां विशाल चौबे और शेरा यादव जुआ खिला रहे थे। मौके पर 28 लोग जुआ खेलते मिले। मौके से पांच लाख रुपए, 28 मोबाइल, 12 बाइक व एक चार पहिया सहित ताश की गड्डियां जब्त किए गए। पुलिस ने मकान मालिक को भी जुआ एक्ट का आरोपी बनाया है और इनकी तलाश जारी है।


दो बार दिया गया था दबिश
गोहलपुर पुलिस दो बार उक्त मकान में दबिश का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन दबिश की सूचना लीक हो जाने से सफलता नहीं मिल पा रही थी। जुआ खेलने वाले लोगों को छापे की कार्रवाई की पहले ही सूचना मिली जाती थी। इससे जब भी पुलिस कार्रवाई करने के लिए जाती थी। मौके पर कुछ भी नहीं मिलता था। इधर मुखबिर पुलिस को जुआ खेलने की बराबर जानकारी दे रहा था। इसको लेकर एएसपी दीपक शुक्ला ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई की।