
नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन के तहत अभिनेत्री केट शर्मा के यौन शोषण के आरोपों में घिरे जाने माने फिल्म निर्माता और निदेशक सुभाष घई ने अब सफाई दी है। रविवार को घाई ने कहा कि 'मी टू कैम्पेन' और नारी सशक्तिकरण के बड़े समर्थक हैं लेकिन इसके माध्यम से निजी हितों को पूरा करने के लिए लोगों को निशाना बनाना चिंताजनक और दुखद है। अभिनेत्री केट शर्मा ने घई के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
मेरे सम्मान को ठोस पहुंचाने की कोशिश: सुभाष घई
सुभाष घई ने ट्विटर पर लिखा कि मैं इस अभियान का बड़ा समर्थक हूं लेकिन मुझे डर है कि लोग क्षणिक ख्याति के लिए इसका उपयोग करके इसके महत्व को खत्म कर देंगे। कुछ लोग मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जो बेहद दुखद है। मेरे वकील इन मामलों को देखेंगे।
केट बोलीं- घई ने मसाज के बाद किस लेने की कोशिश की
अभिनेत्री केट शर्मा ने घई पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने उन पर आरोप लगाया है कि इस वर्ष छह अगस्त को उन्होंने अपने घर बुलाकर इस दौरान डायरेक्टर ने उससे मसाज करने के लिए कहा था। आरोप है कि जब अभिनेत्री उनका मसाज करने के बाद हाथ साफ करने चली गई तो सुभाष ने उसका पीछा किया और जरूरी बात करने के बहाने एक कमरे में ले गए। यहां पर सुभाष ने अभिनेत्री के साथ जबरदस्ती की और जबरन किस करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक अन्य महिला ने भी लगाया रेप का आरोप
इससे पहले भी सुभाष घई पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि डायरेक्टर ने उसको नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार एक जब एक दिन रिकॉर्डिंग करते हुए रात हो गई तो सुभाष घई ने ड्रिंक लेनी शुरू कर दी। इस दौरान सुभाष ने महिला को भी ड्रिंक ऑफर की, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। महिला का आरोप है कि इसके बाद सुभाष गई ने उसको ड्रॉप करने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया और नशे का फायदा उठाकर उसका रेप किया। इससे पहले नाना पाटेकर से लेकर साजिद खान तक बॉलीवुड के कई लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। पुलिस ने इस मामले में केट शर्मा की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।