31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, यात्रा पर मिलेगा 5 लाख का निशुल्क बीमा

जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में स्थित त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो तीर्थ स्थल पर प्रतिवर्ष लगभग दो करोड़ तीर्थयात्री दर्शन करने आते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 14 Oct 2018, 5:37 PM IST

Vaishno Devi

वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, यात्रा पर मिलेगा 5 लाख का निशुल्क बीमा

नई दिल्ली। हिंदुओं के सबसे बड़े तीर्थस्थल के रुप में मशहूर वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता हुई एक बैठक में ऐलान किया गया कि तीर्थयात्रियों को अब पांच लाख रुपए का निशुल्क बीमा कराया जाएगा

यात्रा की पर्ची लेते हुए शुरू हो जाएगा बीमा

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एमवीडीएसबी) की बैठक में यह फैसला लिया गया कि तीर्थ स्थल आने वाले तीर्थयात्रियों को पांच लाख रुपए के निशुल्क दुर्घटना बीमा के अतिरिक्त घायल तीर्थयात्रियों का निशुल्क इलाज कराने का निर्णय लिया राज्यपाल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा की पर्ची लेकर यात्रा शुरू करते ही तीर्थयात्री का दुर्घटना बीमा हो जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि यह साफ करना जरूरी है कि बीमा का प्रीमियम बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा और बीमा आठ साल बाद अपग्रेड हो जाएगा।

श्रीनगर: आतंकी मन्नान वानी के लिए जनाजे की नमाज पढ़ना चाहते थे अलगाववादी, पुलिस ने बरसाई लाठियां

सड़क हादसा, पत्थरबाजी समेत हर मामले में मिलेगा लाभ

बोर्ड की बैठक में श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के कामकाज पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अपने सामाजिक सहयोग उपक्रम के तहत अस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों के इलाज के लिए मेडिकल सहयोग नीति पारित की। उन्होंने कहा कि बीमा लाभकर्ताओं में सड़क दुर्घटनाओं, भूस्खलन और पत्थरबाजी की घटनाओं और तीर्थस्थल के आस-पास के क्षेत्र में ऐसी अन्य घटनाओं में घायल लोगों को उपायुक्तों द्वारा रेफर किए जाने वाले घायल शामिल होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एक करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से भैरव मंदिर पर मेडिकल इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया है।

हर साल जाते हैं दो करोड़ लोग

जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में स्थित त्रिकुटा पर्वत पर स्थित तीर्थ स्थल पर प्रतिवर्ष लगभग दो करोड़ तीर्थयात्री दर्शन करने आते हैं।