क्राइम

मुजफ्फरपुर: नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शुरू की अल्पावास गृह की खुदाई, ऐसे हुआ था खुलासा

पुलिस ने उस अल्पावास गृह की खुदाई शुरू कर दी है, जहां दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के बाद उसके शव को दफना दिया गया था।

2 min read
fgfgfg

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर के चर्चित नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म का मामले में बड़ा अपडेट आया हैं। यहां पुलिस ने उस अल्पावास गृह की खुदाई शुरू कर दी है, जहां दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के बाद उसके शव को दफना दिया गया था। आपको बता दें कि यहां आरोपियों ने अल्पावास गृह नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और फिर एक पीड़िता को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी। पीड़िता की हत्या के बाद आरोपी ने बालिका गृह के स्टॉफ की असमति के बावजूद उसके शव को वहीं दफना दिया था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ के बाद बालिका गृह में उस जगह की खुदाई शुरू कर दी है, जहां पीड़िता के शव को दफनाया गया था।

दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकार द्वारा संचालित बालिका गृह में रह रहीं लड़कियों का यौन शोषण करने और उन्हें प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद स्थानीय महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, मुंबई की टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की एक टीम ने राज्य के सभी बालिका गृहों का सोशल ऑडिट किया था। टीम ने 26 मई को उसकी रिपोर्ट बिहार सरकार और मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन को भेजी, जिसमें यह मामला सामने आया। रिपोर्ट में टीम ने स्वयंसेवी संस्था 'सेवा संस्थान संकल्प एवं विकास समिति' के खिलाफ तत्काल कानूनी प्रक्रिया शुरू करने और गहन छानबीन के साथ कार्रवाई करने की भी सिफारिश की थी।

जानकारी के अनुसार जब एक लड़की ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। यही नहीं हत्या के बाद उसके शव को वहीं दफना दिया गया। लड़की की हत्या के बाद घबराई अन्य लड़कियों ने भी इस मामले में चुप्पी साध ली थी।

ये भी पढ़ें

बिहार: बारात में नाचने पर दलित की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद बवाल और लूटपाट
Updated on:
23 Jul 2018 12:37 pm
Published on:
23 Jul 2018 10:12 am
Also Read
View All