क्राइम

विधायक अनंत सिंह कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, AK-47 की बरामदगी के बाद बढ़ी मुश्किलें

MLA Anant Singh के खिलाफ एफआईआर दर्ज एएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी को मिल सकती है जांच की जिम्‍मेदारी अनंत सिंह पर दो लोगों की हत्‍या की साजिश का भी आरोप है
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 1:02 PM IST
anant singh

नई दिल्‍ली। बिहार के बाहुबलियों में शामिल मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पैतृक घर नदावां से एके-47 और ग्रेनेड बरामदगी के बाद से उनकी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हथियार बरामदगी के बाद उनपर केस भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बाहुबली विधायक कि किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है।

मोकामा के विधायक के खिलाफ पटना जिले के बाढ़ थानाध्‍यक्ष के बयान पर केस दर्ज किया गया है। इससे पहले हत्या की सुपारी दिए जाने के आरोप में ऑडियो वायरल होने पर विधायक का टेस्ट करवाया गया था। पुलिस टीम को इस ऑडियो रिपोर्ट का इंतजार है।

ASP रैंक के अधिकारी को मिलेगी जांच की जिम्‍मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत सिंह मामले की जांच जांच एएसपी रैंक के अधिकारी को दी जा सकती है। दरअसल यह मामला एक बाहुबली विधायक और अत्याधुनिक हथियार एके-47 और ग्रेनेड की बरामदगी से जुड़ा है।

इसलिए सरकार इस मामले की जांच एएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपना चाहती है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से बाहर के एएसपी रैंक के अफसर को इस केस की जांच सौंपी जा सकती है।

2 लोगों की हत्‍या कराने का आरोप

बता दें कि एक फोन कॉल का ऑडियो वायरल होने के बाद उन पर दो लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। इसी सिलसिले में वह एफएसएल के समक्ष उपस्थित भी हो चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई करेगी। इसकी तैयारी भी महकमे ने शुरू कर दी है।

ललन सिंह पर साजिश का आरोप

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सरकार पर फंसाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार ही उनके खिलाफ साजिश रच रही है। एक बयान में अनंत सिंह ने कहा कि एके 47 पुलिस ने ही उनके घर में रख दी है। उन्होंने इसके लिए जेडीयू सांसद ललन सिंह और राज्य के मंत्री नीरज पर साजिश का आरोप लगाया है।

Updated on:
17 Aug 2019, 1:02 PM IST
Published on: