30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनाथ सिंह ने इमरान खान को दी चेतावनी, कहा- बदल सकती है ‘नो फर्स्‍ट यूज’ परमाणु नीति

Defence Minister Rajnath Singh: आर्टिकल 370 कमजोर होने से बौखलाया पाकिस्तान पाक पीएम इमरान खान के चेहरे से साफ दिखती है झुंझलाहट नो फर्स्ट यूज की नीति परिस्थितियों पर निर्भर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 17 Aug 2019, 10:19 AM IST

Rajnath Singh

नई दिल्‍ली। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्‍त लहजे में पाकिस्तान को चेताया है।

उन्‍होंने पाक पीएम इमरान खान को चेताते हुए कहा कि भारत की परमाणु बम के प्रयोग को लेकर 'नो फर्स्ट यूज' नीति है लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

इमरान के चेहरे पर दिखती है बौखलाहट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। बहुत कम समय में पाक पीएम इमरान खान और वहां के सेनाध्‍यक्ष कमर जावेद बाजवा जंग से लेकर सख्त ऐक्शन तक की गीदड़ भभकी दे चुके हैं।

उन्‍होंने कहा कि आर्टिकल 370 समाप्‍त होने के बाद से पाक पीएम इमरान खान की बौखलाहट साफ दिख रही है।

भारत जिम्‍मेदार परमाणु राष्‍ट्र है

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पोखरण में थे। एक कार्यक्रम में वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र है। हर नागरिक के लिए यह राष्ट्रीय गौरव की बात है।

यह गौरव हमें अटलजी की बदौलत मिला है। सभी देशवासी सदैव इसके लिए उनका ऋणी रहेंगे।