क्राइम

मुंबई: असफलता से डिप्रेशन में थी एक्ट्रेस, बिल्डिंग की छत से कूदकर किया सुसाइड

मुंबई में एक मॉडल व एक्ट्रेस ने अपने फ्लैट से छलांग लगाकर जान दे दी मृतका की पहचान पर्ल पंजाबी के रूप में हुई एक्ट्रेस की पहचान के रूप में हुई पर्ल पंजाबी लंबे समय से फिल्मी दुनिया में जगह बनाने के प्रयास में जुटी थीं

2 min read
Aug 30, 2019
r3.png

नई दिल्ली। मायानगरी मुंबई से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मॉडल व एक्ट्रेस ने अपने फ्लैट से छलांग लगाकर जान दे दी।

खबर लगते ही पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतका की पहचान पर्ल पंजाबी के रूप में हुई एक्ट्रेस की पहचान के रूप में हुई।

पर्ल ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी और बॉलीवुड में अपना आयाम बनाना चाहती थी।

यह घटना मुंबई के ओशिवारा इलाके की है। जानकारी के अनुसार पर्ल पंजाबी लंबे समय से फिल्मी दुनिया में जगह बनाने के प्रयास में जुटी थीं।

लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनको सफलता नहीं मिल पा रही थी।

मॉडल पर्ल पंजाबी जिस अपार्टमेंट में रहती थीं, उसके गार्ड बिपिन कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 12.15 और 12.30 के बीच उसको किसी के चिल्लाने की आवाज आई थी।

जब गार्ड ने जाकर देखा चिल्लाने की आवाज बिल्डिंग के उस तीसरे माले से आ रही थी, जहां पर्ल पंजाबी रहती थीं।

चर्चा तो यहां तक है कि पर्ल पंजाबी पिछले कुछ समय से परेशान थीं, जिसके चलते उसका अपनी मां के साथ अक्सर झगड़ा होता था।

यही वजह है कि वह भी दो बार सुसाइड का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
30 Aug 2019 02:08 pm
Published on:
30 Aug 2019 02:00 pm