अंबिकापुर. 22 अगस्त की सुबह 8.30 बजे हॉस्टल से कॉर्मेल स्कूल जाने निकली 9वीं की छात्रा मुंबई में पाई गई। दरअसल छात्रा लापता हो गई थी और परिजन-पुलिस खोजबीन में लगे थे। छात्रा मुंबई में घूमते हुए मुंबई पुलिस को मिली थी। वहां पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुद को छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर का रहने वाला बताया।