Crime News: लड़की के गर्भवती होने पर मां ने उससे सवाल किया तो पूरा मामला खुला।
Crime News: मुंबई में एक पिता पर ही अपनी बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने 17 साल की लड़की से रेप के आरोप में उसके पड़ोसी और उसके अपने पिता को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। दोनों काफी समय से लड़की का शोषण कर रहे थे। लड़की गर्भवती हो गई तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद वह बेटी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। लड़की ने पड़ोसी और पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पड़ोसी के साथ देखने पर पिता ने भी धमकी देकर किया रेप
लड़की ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि पड़ोस के रनहे वाले शख्स के साथ उसकी दोस्ती थी। उसने लड़की से शादी करने का वादा किया और उसके साथ यौन संबंध स्थापित किए। इसकी भनक उसके पिता को लग गई। उसने इसके लिए बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस महीने की शुरुआत मे जब लड़की की मां बाहर थी, तो उसके पिता ने भी धमकाते हुए उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता का कहना है कि वह शर्म और डर के चलते चुप रही। इस हफ्ते की शुरुआत में उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने हिम्मत जुटाई और अपनी मां को सब कुछ बताया। इसके तुरंत बाद दोनों मां-बेटी थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।