Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पत्नियों की कहासुनी के बाद एक भाई ने दूसरे भाई का कत्ल कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया। वहां जाकर सीधे थाना प्रभारी के ऑफिस में घुस गया। जाते ही उसने कहा कि इंस्पेक्टर साब मेरे घर तुंरत पुलिस भेज दो। मैं अपने भाई को मार आया हूं। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और एक टीम उसके घर भेजी। पुलिस ने जाकर देखा कि घर में उसके बड़े भाई का शव खून से लथपथ पड़ा था।