छोटी सी बात पर हुई थी कहासुनी
DCP नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जॉय तिर्की ने बताया बताया है कि रात 10 बजे राहुल और सोनू आइसक्रीम खाने गए थे। इसी दौरान दोनों की जैद से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर जैद ने राहुल के पेट में चाकू मार दिया। बीच-बचाव और भाई को बचाने की कोशिश में सोनू को भी चोट आई। राहुल और सोनू चचेरे भाई हैं। आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके में रहते हैं। आरोपी जैद कारपेंटर का काम करता है। घटना के बाद से वह फरार है, उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।